Pati Patni Ka Pyar: – प्यार के बिना हर रिश्ता अपना महत्व खो देता हैं युवा अवस्था के दौरान हममें जिम्मेदारियों के साथ-साथ रिश्तों को निभाने की समझ भी कम होती हैं कुछ परिवारों के अंदर लड़का हो या लड़की, उनके विवाह का फैसला जल्दी ले लिया जाता हैं
हाँ रिसर्च के अनुसार, समाज में युवाओं के अंदर शिक्षा प्राप्त करने को लेकर बढ़ती चाह के कारण जल्दी विवाह करने वाले व्यक्तियों में कमी देखने को मिली हैं लेकिन फिर भी परिवारों में बच्चों का जल्दी विवाह एक आम बात हैं
परिणामस्वरूप युवाओं को शादी और रिश्तों का महत्व समझ न होने के कारण, उनको वैवाहिक जीवन में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई रिश्तों में ऐसा देखा गया है कि वहाँ “मैं” होती हैं लेकिन पति पत्नी का रिश्ता “हम” वाला हैं “मैं” वाला नहीं..
कुछ वैवाहिक रिश्ते में युवा पीढ़ी प्यार के महत्व को अच्छे से समझ नहीं पाती हैं जबकि उसे समझना महत्वपूर्ण होता हैं
पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार का महत्व?
पति-पत्नी वाला यह रिश्ता प्यार से गहराईयों तक जाता हैं यही कारण है कि प्यार के बिना यह रिश्ता अधिक समय तक नहीं टिक पाता हैं पति-पत्नी बनने का सफर अरैन्ज मेरिज से हो या लव मेरिज से, दोनों स्थिति में रिश्ता एक दूसरे के लिए प्यार और आपसी विश्वास पर ही टिकता हैं,

प्यार एक मनुष्य की भावनाओं से जुड़ा होता है और दूसरे मनुष्य की भावनाओं तक पहुंचता है, पति पत्नी के बीच दिल का कनेक्शन बनाने के लिए प्यार महत्वपूर्ण हैं अन्यथा वैवाहिक रिश्ते को तलाक तक पहुँचने में देर नहीं लगती है
पति पत्नी का रिश्ता क्या होता है?
जब दो लोगों के द्वारा, एक दूसरे के साथ ज़िंदिगीभर रहने का निर्णय, पूर्ण विधि-विधान द्वारा विवाह करके लिया जाता हैं तब पति-पत्नी के रिश्ते का आरंभ होता हैं हिन्दू समाज में पति-पत्नी बनने के लिए पूर्ण विधि-विधान द्वारा सात फेहरे लेकर अग्नि के समक्ष वचनों के साथ विवाह किया जाता हैं
इसी तरह मुस्लिम समाज में निकाह किया जाता हैं पति-पत्नी बनने के लिए, दो लोग विवाह का निर्णय अरैन्ज मेरिज और लव मेरिज द्वारा लेते हैं लव मेरिज में कई बार कोट मेरिज के विकल्प का उपयोग भी किया जाता हैं
दो लोगों से बना यह रिश्ता, समाज में सम्मान के साथ परिवार को बढ़ाने का अच्छा विकल्प होता हैं पति-पत्नी वाला यह रिश्ता सम्मान, प्यार, समझ, विश्वास और त्याग से सींचा जाता हैं प्यार की गहराईयाँ इस वैवाहिक रिश्ते को अधिक मधुर बनाती हैं
पति पत्नी का प्यार ( Pati Patni Ka Pyar ) – पति-पत्नी का प्यार ( पति और पत्नी प्यार कैसे करते हैं )
वैवाहिक जीवन मे पति पत्नी एक दूसरे से प्यार करने के लिए तरह-तरह के तरीकों का उपयोग करते हैं क्योंकि जिन शादीशुदा रिश्तों में प्यार नहीं होता हैं वहाँ रिश्ते की उम्र कम होती चली जाती हैं कुछ विशेष तरीकों को यहाँ बताया गया है

- रोमांस से भरी शानदार बातें करना
- शारीरिक रिलेशन को बिल्ड करना
- भावनात्मक लगाव को बढ़ाना
- तारीफ़ों का उपयोग प्यार के लिए
- नौक-झोंक का होना
रोमांस से भरी शानदार बातें करना
विवाह के बाद जीवन में रोमांस को बनाए रखने के लिए पति-पत्नी के बीच रोमांटिक बातों का सिलसिला चला रहता हैं, रोमांटिक बातें एक पार्टनर के दिल से बोली जाती हैं जिसके बाद वह दूसरे पार्टनर के दिल को छू लेती है ऐसा करने पर विवाहित जोड़ा, इस रिश्ते में प्यार का अनुभव करता है
बस शादी के बाद रोमांटिक बातों में रोमांस का लेवल हाई होने लगता हैं क्योंकि उसमें वह खुलकर एक-दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करना आरंभ कर देते हैं
शारीरिक रिलेशन को बिल्ड करना
पति-पत्नी वैवाहिक जीवन का अंत और आरंभ होते हैं विवाह के बाद परिवार को आगे बढ़ाने के लिए अपने पार्टनर के साथ शारीरिक रिलेशन बिल्ड करना महत्वपूर्ण होता हैं ऐसी स्थिति में पति-पत्नी अपने बीच प्यार का संचार करने के लिए शारीरिक रिलेशन बनाते है कुछ वैवाहिक रिश्ते ऐसे भी होते हैं
जहाँ शारीरिक रिलेशन बनाने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं होती हैं उनमें दोनों व्यक्ति पहले एक-दूसरे को अच्छे से समझने का प्रयास करते हैं जिसके बाद वह धीरे-धीरे शारीरिक रिलेशन बनाने पर आते हैं लेकिन यह रिश्ते मे प्यार का निर्माण करने का एक बेहतर तरीका हैं
भावनात्मक लगाव को बढ़ाना
लाइफ-पार्टनर के साथ भावनात्मक लगाव को बढ़ाकर आप, उसके लिए अपने प्यार को बढ़ा सकते हैं अक्सर पति पत्नी अपने बीच भावनात्मक नजदीकियाँ बढ़ाते हैं ऐसा करने से जीवन में अकेलेपन का एहसास मनुष्य को नहीं होता हैं
वैवाहिक रिश्ते में एक दूसरे की भावनाओं को समझकर, हम अपने पार्टनर को समझने का प्रयास करते हैं हमे यह समझना होता है कि पति पत्नी का रिश्ता केवल कुछ पलों का नहीं बल्कि जन्मों वाला साथ होता हैं
तारीफ़ों का उपयोग प्यार के लिए
पति-पत्नी के जीवन में एक दूसरे के द्वारा लाइफपार्टनर की तारीफ करना, उनके प्यार को दिखाने का एक अच्छा तरीका होता हैं पत्नी के द्वारा, पति के लिए तैयार होया जाता हैं, ऐसी स्थिति में एक बार पति, खुलकर अपनी पत्नी की तारीफ कर देता है ना,
तो पत्नी का यह प्रयास पूरी तरह सफल हो जाता है इसीलिए एक दूसरे के द्वारा किये गए कामों के लिए, पार्टनर की तारीफ करना शादीशुदा जीवन में प्यार को बढ़ाता है ऐसा करने से आप अपने पति-पत्नी वालें रिश्ते मे प्यार जोड़ रहे है
नौक-झोंक का होना
वैवाहिक जीवन में अपने पार्टनर के साथ छोटी-छोटी नौक-झोंक होना, प्यार को दिखाता हैं अक्सर जिन पति-पत्नियों के बीच नौक-झोंक होती हैं वहाँ प्यार भी अधिक होता हैं ऐसी स्थिति में पति-पत्नी दोनों को कोई भी बात अधिक बढ़ाने की जरूरत नहीं हैं
अगर पत्नी से किसी बात को लेकर आपके विचार एक नहीं हो रहे हैं तब ऐसी स्थिति में आपको कुछ समय के लिए चुप हो जाना चाहिए, कुछ समय बाद शांत मन से पत्नी को अच्छे से बात समझाकर और समझकर आप अंतिम निर्णय तक पहुँच सकतें है
पति पत्नी में प्रेम बढ़ाने का उपाय – पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने का उपाय ? पति पत्नी में प्यार बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए ?
पति-पत्नी एक रिश्ते के वो दो व्यक्ति हैं जिनके बीच दूरियाँ होने पर रिश्ता टूटने के रास्ते पर चलने लग जाता हैं लेकिन अगर उनके बीच प्यार का संचार हो जाता हैं तब यह रिश्ता ज़िंदिगी भर वाली मिठास बन जाता हैं

वैवाहिक रिश्ते को बचाने के लिए हमेशा प्रयास करना पड़ता हैं यहाँ प्यार बनाए रखने के लिए कुछ उपयोगी तरीकों को सांझा किया गया है
- समर्पण का भाव पति पत्नी का रिश्ता
- खुलकर बातों को सुनना
- छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना
- एक दूसरे का सम्मान करना
- पार्टनर को सुनना और समझना
- विश्वास को बिल्ड करना
- खुशियों का ख्याल रखना
- पार्टनर के साथ दोस्ती का रिश्ता
- टेककेयर करना (ध्यान रखना)
समर्पण का भाव पति पत्नी का रिश्ता
वैवाहिक जीवन के रिश्ते में समर्पण का भाव होना महत्वपूर्ण हैं अगर आप अपने लाइफ-पार्टनर के प्रति समर्पित नहीं हैं तब यहाँ आप ईमानदारी नहीं दिखा रहें हैं ऐसी स्थिति पति-पत्नी के रिश्ते को खराब करती हैं लेकिन पार्टनर के लिए समर्पण का भाव रिश्ते में प्यार को बल देता हैं
पति पत्नी के रिश्ते में हमेशा दो लोग एक साथ चलते हैं इसीलिए यहाँ केवल “हम” का भाव होता हैं “मैं” का नहीं, आप और आपके प्यार पर सिर्फ आपके लाइफ-पार्टनर का हक होना, पत्नी पत्नी के प्यार को दिखाता हैं
खुलकर बातों को सुनना
लाइफ-पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने या अपने बीच प्यार को बनाए रखने के लिए, अपने प्यार के साथ प्यार से खुलकर बातचीत करना एक अच्छा माध्यम हो सकता हैं कई बार वैवाहिक रिश्ता खुलकर बात न करने के कारण टूटने तक पहुँच जाता है
कभी कभी हम बातों को पार्टनर के साथ साझा न करके, उन बातों को केवल अपने तक सीमित रखते हैं परंतु हमें लाइफ पार्टनर के साथ अपने विचारों, उससे अपनी उम्मीदों और जरूरतों के बारे मे विशेषरूप से खुलकर बातचीत करनी चाहिए ऐसा करके आप अपने रिश्ते में आने वाली दूरियों को कम कर सकतें हैं
छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना
पति-पत्नी का रिश्ता वो होता हैं जहाँ लाइफ पार्टनर की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता हैं, जब आप अपने लाइफ-पार्टनर के द्वारा आपके लिए की गई छोटी-छोटी कोशिशों पर ध्यान देकर, उसके लिए लाइफ पार्टनर की तारीफ करते हैं
यह स्थिति पति-पत्नी के जीवन में प्यार की रेखा को मजबूत बनाती है यहाँ आपका लाइफ-पार्टनर हमेशा आपके साथ खुश महसूस करता हैं वैवाहिक जीवन में पति और पत्नी दोनों को एक दूसरे के द्वारा किये गए कामों को महत्व देना चाहिए
एक दूसरे का सम्मान करना
वैवाहिक रिश्ते मे जब दो लोग विवाह करके एक दूसरे के साथ एक बंधन में बंधते हैं तब वह दोनों एक दूसरे से सम्मान मिलने की उम्मीद रखते हैं और जब आपके लाइफपार्टनर से आपको सम्मान मिलता हैं तब आपको यह लगता है कि आपको एक अच्छा लाइफ-पार्टनर मिला हैं
जो खुद के साथ साथ आपके सम्मान को भी अधिक महत्त्व देता है पति-पत्नी के रिश्ते में यह चीजें प्यार को बढ़ावा देती हैं इसीलिए लाइफ-पार्टनर के लिए व्यवहार, निर्णयों और शब्दों में इज्जत होनी चाहिए
पार्टनर को सुनना और समझना
कुछ लोग शादीशुदा रिश्ते में केवल अपनी-अपनी बात को एकतरफा महत्व देना पसंद करते हैं यह स्थिति अधिकतर पुरुषों में देखने को मिलती हैं लेकिन हमें यह समझना होगा कि शादी के बाद ज़िंदिगी में हर विषय पर, पार्टनर की राय भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं
ऐसा कई बार होता है कि आपका पार्टनर आपकी बात सही होने के बाद भी, आपको नहीं समझ रहा हैं ऐसी स्थिति में आपको अपने पार्टनर के साथ शांत मन से कुछ समय बाद बातचीत करनी चाहिए फिर उसको शांत रहकर आराम से समझाना चाहिए अगर आप ऐसा करना शुरू करते हैं तब आपके जीवन में भी धीरे-धीरे प्यार बढ़ना शुरू हो जाता हैं
विश्वास को बिल्ड करना
शादीशुदा रिश्ते में विश्वास, एक ऐसी चीज होती हैं जो रिश्ते को ज़िंदिगी भर चलाने के लिए जरूरी हैं आपके लाइफ-पार्टनर को आपके ऊपर इतना विश्वास होना चाहिए कि वो आपके ऊपर बिना किसी शक के पूर्ण रूप से विश्वास कर सकें,
हाँ रिश्ते में विश्वास के लिए प्यार का होना भी आवश्यक हैं जब आप अपने पार्टनर को धोखा देते हैं तब उसके मन में आपके लिए विश्वास खतम होने लगता हैं ऐसा ना करके, आप धीरे धीरे पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं
खुशियों का ख्याल रखना
पार्टनर के साथ अपने प्यार के रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए उसकी खुशियों का ख्याल रखना महत्वपूर्ण हो जाता हैं हम जिससे प्यार करते हैं, उसको हमेशा खुश देखना चाहते हैं ठीक उसी तरह पति-पत्नी के रिश्ते में एक दूसरे की खुशियों का ख्याल रखा जाता है
इसीलिए आप अपने लाइफ-पार्टनर की खुशियों के लिए उसको पसंदीदा उपहार देना, शाम को डिनर पर लेकर जाना, बनाए गए खाने की तारीफ करना इत्यादि कार्य कर सकतें हैं
पार्टनर के साथ दोस्ती का रिश्ता
पति पत्नी के रिश्ते में लाइफ पार्टनर के साथ दोस्ती करना उसके साथ अपने प्यार को बनाने का एक अच्छा मार्ग हो सकता हैं कई मामलों में हम वैवाहिक रिश्ते में जल्दीबाजी करने का प्रयास करते हैं लेकिन ऐसा करना उचित नहीं होता हैं आप रिश्ते को दोस्ती से शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं
जो पति पत्नी अच्छे मित्र बन जाते हैं जिनके जीवन से प्यार कभी कम नहीं होता हैं क्योंकि साझेदारी का एक पवित्र रिश्ता दोस्ती का रिश्ता होता है दोस्ती मे हमेशा अपने लाइफ-पार्टनर का हर मुश्किल में साथ देना चाहिए
टेककेयर करना (ध्यान रखना)
पति=पत्नी दोनों एक दूसरे का ख्याल ज़िंदिगीभर रखने के लिए, वैवाहिक जीवन में हैं लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के द्वारा एक दूसरे का ख्याल रखने से उनमें प्यार बढ़ता हैं,
ऐसी स्थिति मे उनके बीच आने वाली दूरियों को कम किया जा सकता हैं अपने लाइफपार्टनर का अच्छे से ख्याल रखने के लिए, उसके खाने का ध्यान रखना, बीमार होने पर उसकी दवाईयों का ध्यान रखना इत्यादि कार्य किये जा सकतें हैं
पति-पत्नी का रिश्ता कैसा होता हैं? यह समझने के लिए शब्द कम पड़ सकतें है लेकिन यहाँ नितिन सोनी के द्वारा यह लेख विशेषकर युवाओ के लिए शेयर किया गया है

नमस्ते! मैं नितिन सोनी कई वर्षों से इंटरनेट पर एक लेखक के रूप में कार्य कर रहा हूँ मुझे मजेदार कहानियाँ, शायरियाँ और रिश्तों संबंधित अन्य लेखों को शेयर करना अच्छा लगता हैं मेरे द्वारा एनएस Quotes मंच पर अनेक उपयोगी आर्टिकल को शेयर किया जाता हैं लेखक के साथ-साथ मैं इस ब्लॉग का फाउन्डर भी हूँ मेरा यह लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद! दुबारा भी आए
