महिला कितनी उम्र तक मां बन सकती है? प्रेगनेंसी कंसीव कब करें Best Guide

Maa Banne Ki Sahi Umar Kya Hai: – महिला कितनी उम्र तक मां बन सकती है? आजकल भारत के युवाओ के मन में ऐसे बहुत सारे सवाल रहते है जिनका सही उत्तर उनके जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है

हाँ, महिलाओ के जीवन में माँ बनने का पल सबसे विशेष होता है शादी से पहले भारत में अधिकतर महिलाये इस विषय के ऊपर खुलकर विचार नहीं कर पाती है लेकिन लड़कियों को माँ बनने की सही उम्र क्या है? के बारे में सटीक इनफार्मेशन होना बहुत महत्वपूर्ण होता है

हाँ, इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हर महिला को गर्भवती होनी की उम्र तय करने का पूरा अधिकार है अथार्थ शादी के बाद पति पत्नी अपनी इच्छा के अनुसार अपने माता पिता बनने का निर्णय ले सकते है

शादी के बाद अनेक रिश्तेदार माता-पिता, भईया-भाभी, चाचा-चाची आदि घर में नए सदस्यों के आने का इन्तेजार करते है तो ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल उत्पन हुआ होगा कि क्या सच में माँ बनने की कोई सही उम्र होती है चलिए इस लेख को पूरा पढ़ते है –

भारत में अधिकतर माता पिता लड़कियों की उम्र 25 वर्ष होने के बाद उनकी शादी के लिए लड़का ढूढने लग जाते है अगर हम माता पिता की तरह सोच कर देखे तो यह एक पुरी तरह गलत नहीं है

क्योकि हर मनुष्य अथार्थ लड़का या लड़की की यह 25 वर्ष की उम्र एक ऐसी आयु होती है

जिसमे वह अपनी पढाई व करियर के अनुसार सफलता को लगभग प्राप्त कर चूका होता है हाँ, मैं जानता हूँ कि कुछ लोग बहुत उम्र तक पढाई करते है लेकिन यह भी बिल्कुल सच है कि जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है

वैसे वैसे हमे किसी न किसी काम को अपनी कमाई का जरिया बनाना पड़ता है कुछ युवा ऐसे होते है जिनकी 18 से 20 वर्ष में शादी हो जाती है ऐसे युवाओ को अधिक समझ भी नहीं होती है लेकिन परिवार के कारण यह शादी करके अपना व्यवाहिक जीवन शुरू करते है

ऐसे बहुत से कारण होतें है जिनकी वजह से हर किसी लड़की के माता पिता उसको 25 वर्ष के बाद शादी करने के लिए कहते है जिसमे एक सबसे मुख्य कारण 30 वर्ष के बाद महिलाओ में फर्टिलिटी कम होना है

क्योकि इससे बच्चा होने में परेशानी होती है लेकिन क्या 30 वर्ष के बाद माँ नहीं बना जा सकता है 

महिला कितनी उम्र तक मां बन सकती है?

कई बार हमारे भारत में ऐसी बहुत सारे महिलाये है जो अपने करियर और एजुकेशन के कारण जल्द माँ नहीं बनना चाहती है क्योकि वह पहले खुद को कामयाब बनाना पसंद करती है तो उनके मन में अब यह सवाल होगा कि क्या हम 30 वर्ष के बाद माँ नहीं बन सकती है

सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि हर लड़की का जन्म लगभग 1 से 2 मिलियन अंडे के साथ होता है लेकिन लड़कियों में समय के साथ साथ अथार्थ उम्र बढ़ने के साथ साथ इन अंडे की मात्रा और क्वालिटी कम होने लगती है

महिला कितनी उम्र तक मां बन सकती है

हमारे विशेषज्ञ के अनुसार, महिलाओ में 20 वर्ष से पहले फेटिलिटी रेट अच्छा होता है अथार्थ आप बोल सकते है इस समय अगर महिला माँ बनना चाहती है तो ऐसे में उसके प्रेगनेंसी को कंसीव करने के चांस लगभग 25 प्रतिशत होते है लेकिन जैसे जैसे महिलाओ की उम्र बढ़ती है

तो महिलाओ में प्रेगनेंसी को कंसीव करने के चांस कम होने लगते है अथार्थ हम बोल सकते है कि महिलाओ में 35 वर्ष की उम्र के बाद इसमें तेजी से गिरावट आनी शुरू हो जाती है

ऐसे में मिसकैरेज की समस्या, नार्मल डिलेवरी न होना, बच्चे की बनावट में कमी, आदि समस्या रहती है

माँ बनने की सही उम्र क्या है? ( मां बनने की सही उम्र क्या है? )

हमारे विशेषज्ञ के अनुसार माँ बनने की सही उम्र 20 से 35 वर्ष तक रहती है हाँ, ऐसा नहीं है कि कोई महिला 35 वर्ष की उम्र के बाद माँ नहीं बन सकती है लेकिन अगर हम माँ बनने की सही उम्र के बारे में बात करें

तो यह 20 वर्ष से 35 वर्ष तक रहती है क्योकि यह वो उम्र रहती है जिसमे माँ बनने वाली महिला पूर्ण रूप से समझदार और जिम्मेदार होती है हम सबको यह समझना होगा कि महिलाओ में 31 वर्ष के बाद प्रजनन दर में कमी होने लगती है

जैसे जैसे महिला की उम्र बढ़ने लगती है वैसे वैसे महिला के शरीर में प्रजनन दर में तेजी से कमी होने लगती है

महिलाओ में मिसकैरेज की समस्या किस उम्र में रहती है?

किसी महिला में उम्र के हिसाब से मिसकैरेज की समस्या देखने को मिलती है अथार्थ महिलाओ में उम्र के हिसाब से मिसकैरेज के चांस निर्भर करते है महिलाओ में बढ़ती उम्र के साथ साथ यह समस्या बढ़ने के चांस अधिक हो जाती है यह भी पुरी तरह सच है

अथार्थ 20 वर्ष की उम्र में महिलाओ में मिसकैरेज के चांस 7 से 8 प्रतिशत रहते है लेकिन 42 वर्ष की आयु में महिलाओ में मिसकैरेज के चांस 50 प्रतिशत तक हो जाते है हाँ, महिलाओ में 35 वर्ष की उम्र में आप मिसकैरेज के चांस 30 प्रतिशत मान सकते है

पेरेंट्स बनने की सही उम्र क्या है?

आजकल लड़का या लड़की दोनों अपने भविष्य में सफलता प्राप्त करने, अपना करियर बनाने और अच्छे पैसे कमाने के पीछे भाग रहे है ऐसे में भारत के युवा फॅमिली प्लानिंग के बारे में नहीं सोचते है

यही कारण है कि लोगो के मन में पेरेंट्स बनने की सही उम्र क्या है? सवाल उठाने लगता है

यह पुरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस उम्र में शादी करना चाहते है या आप किस उम्र में माता पिता बनना चाहते है हाँ, हम यह नहीं कह सकते है कि उम्र बढ़ने के बाद हर किसी को माँ बनने में परेशानी होती है

क्योकि हर किसी मनुष्य का शरीर अलग अलग होता है ऐसे में शादी के बाद पति पत्नी कब माता पिता बनना चाहते है यह उनका निर्णय होता है

महिला कितनी उम्र तक बच्चा पैदा कर सकता है?

हम साधारण भाषा में कह सकते है कि हर लड़की या महिला 12 से 51 वर्ष की उम्र तक माँ बन सकती है कुछ लोग यह समझ सकते है कि लड़की के पीरियड आने के बाद से ही वह माँ बनने के लिए पुरी तरह सक्षम रहती है लेकिन जैसे जैसे लड़की की उम्र बढ़ने लगती है

वैसे वैसे लड़की के बच्चे को जन्म देने की शक्ति कम होने लगती है यही कारण है कि महिलाओ के लिए बच्चे को जन्म देने के लिए सही उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच में होती है क्योकि इस उम्र में माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते है

इसिलए प्रेगनेंसी कंसीव करने में उसे कोई परेशानी नहीं होती है हाँ, यह पुरी तरह से सच है कि अपने परिवार को बढाने के लिए आप फाइनेंशियली और इमोशनली दोनों तरह से बेहतर होने जरुरी है जिससे आप अपने जीवन में सभी चीजो को बेहतर तरीके से देख पायें

क्या 35 वर्ष की उम्र के बाद महिला माँ बन सकती है?

हाँ, बिल्कुल लेकिन ऐसी स्थिति में उस महिला को किसी अच्छे विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए क्योकि महिलाओ में उम्र बढ़ने के साथ साथ प्रजनन दर कम होने लगती है लेकिन विशेषज्ञ की बेहतर सलाह और उपचार के साथ आप ऐसा कर सकती है

क्योकि हमारे विशेषज्ञ के अनुसार मेडिकल साइंस में आजकल बहुत सारे विकल्प मोजूद है जिससे महिलाये 35 वर्ष के बाद भी माँ बन सकती है लेकिन विशेषज्ञ के मुताबिक, महिलाओ में 40 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी कंसीव करने के चांस 5 से 15 प्रतिशत तक होते है

लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि महिलाओ में 30 वर्ष की उम्र तक प्रेगनेंसी कंसीव करने के चांस 75 प्रतिशत रहते है अथार्थ महिलाओ के माँ बनने की सही उम्र 20 से 30 वर्ष तक रहती है इसीलिए अगर आप स्वस्थ फॅमिली प्लानिंग के बारे में सोच रही है

तो ऐसे में आपको 30 वर्ष तक प्रेगनेंसी कंसीव करने के ऊपर विचार करना चाहिए

FAQ

क्या 20 साल से पहले माँ बनना सही रहता है?

डॉक्टर्स का कहना है कि अगर आप 20 वर्ष से पहले माँ बनने के बारे में सोच रही है तो ऐसे में आपको एक अच्छे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए क्योकि कम उम्र में माँ बनने से प्री-मैच्योर डिलेवरी का खतरा रहता है अथार्थ समय से पहले बच्चा होना

क्योकि ऐसी स्थिति में पोस्टपार्टम हेम्रेज का अधिक खतरा होता है जो आपके लिए जानलेवा हो सकता है

महिला के कितने साल तक बच्चे हो सकते है?

महिलाये लगभग 12 से 51 वर्ष की आयु अथार्थ उम्र तक माँ बन सकती है क्योकि लगभग 12 वर्ष की उम्र में हर लड़की को पीरियड्स आने शुरू हो जाते है ऐसे में वह पीरियड के शुरू होने के बाद पुरी तरह से माँ बनने में सक्षम रहती है

लेकिन उम्र बढ़ने के बाद महिलाओ में पीरियड आने बंद हो जाते है यह महिलाओ में 51 वर्ष के बाद देखने को मिलता है अथार्थ आप बोल सकते है कि महिलाये 51 वर्ष के बाद प्रेगनेंसी कंसीव नहीं कर सकती है

गर्भवती होने की सबसे अच्छी उम्र क्या है?

डॉक्टर्स और विशेषज्ञो के अनुसार माँ बनने की सबसे अच्छी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच में होती है अथार्थ महिलाये 30 वर्ष में फॅमिली प्लैनिंग के बारे में विचार करती है तो यह माँ और बच्चे दोनों के लिए स्वस्थ रहता है

अधिक उम्र में गर्भवती होने के नुकसान क्या है?

अगर कोई महिला अधिक उम्र में गर्भवती होती है तो ऐसे में उसको मिसकैरिज का खतरा, गर्भावस्था में शुगर, डाउन सिंड्रोम, ब्लड शुगर की समस्या, प्लेसेंटा प्रेविया, समय से पहले बच्चा पैदा होना,

सिजेरियन डिलेवरी, बच्चे का कम वजन, डिलेवरी के बाद अधिक ब्लड लॉस हो जाना आदि समस्या होती है

क्या 50 साल की महिला प्रेगनेंट हो सकती है?

हाँ, क्योकि 50 वर्ष की उम्र में महिला का प्रेगनेंट होना नामुनकिन नहीं है लेकिन 50 की उम्र के बाद महिलाओ को माँ बनने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जिसमे मिसकैरिज का खतरा, गर्भावस्था में शुगर,

डाउन सिंड्रोम, ब्लड शुगर की समस्या, प्लेसेंटा प्रेविया, समय से पहले बच्चा पैदा होना, सिजेरियन डिलेवरी, बच्चे का कम वजन, डिलेवरी के बाद अधिक ब्लड लॉस हो जाना आदि शामिल है

Spread the love

Leave a Comment