Romantic Baat Kaise Kare: – रिश्ता वैवाहिक हो या ना हो, रोमांस यह सब नहीं देखता हैं वैवाहिक होता हैं तब यह पति-पत्नी के बीच होता हैं और अवैवाहिक होता हैं तब यह बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच होता हैं लेकिन प्यार और रोमांस हम सभी के अंदर होता हैं,
क्योंकि मनुष्य प्यार का भूखा होता है अक्सर लोग लाइफ में रोमांस को महसूस करना चाहते हैं जहाँ रोमांटिक बातें एक बेहतर विकल्प होता हैं परंतु यहाँ सवाल उठता हैं कि रोमांटिक बातें कैसे करें?
लाइफ में किसी खास व्यक्ति के लिए अपनी परवाह को व्यक्त करने का तरीका, प्यार बन जाता हैं हाँ, कई बार जिस व्यक्ति को हम पसंद करते हैं उसके साथ रोमांटिक बातें करना एक बड़ी चुनौती हो सकती हैं परंतु एक बात हमे समझनी होगी कि रोमांटिक होने का सिर्फ एक तरीका नहीं हैं
हाँ, बातों में रोमांस भरना एक मुश्किल काम लगता हैं कई बार ज़िंदिगी मे ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो जाती हैं जब आप किसी लड़का/लड़की को पसंद करते हैं लेकिन अपने दिल वाली रोमांटिक बातें उनके साथ नहीं कर पाते हैं मैं आपको रोमांटिक बातें करने के तरीकों के बारें में उपयोगी जानकारी दूँगा
रोमांस क्या होता है? ( Romance Kya Hota Hai )
जब दो लोगों के बीच दिलों वाली बातें, एक दूसरे के साथ, एक दूसरे के द्वारा, प्यार भरे एहसास के साथ, खुलकर, बोलकर, इशारे करके इत्यादि तरीके से होती हैं वह रोमांस होता हैं प्यार करने वालों के बीच रोमांस होना स्वभाविक हैं लाइफ-पार्टनर या प्यार को स्पेशल फ़ील कराने के लिए रोमांस किया जाता है
अपने प्रेम के साथ, रोमांटिक बातें करने से, रिश्ते में प्रेमिका को प्यार का एहसास होता है उसको यह लगता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं, यह स्थिति प्यार वाले रिश्तों को अधिक गहरा बनाने के लिए पर्याप्त होती हैं

किसी व्यक्ति को इम्प्रेस करने से लेकर, शादी में प्यार भरने तक सभी में रोमटिक बातें अच्छी सहायक होती हैं पुराने रिश्तों को फिर से प्यार वाली राह पर लाने के लिए, रोमटिक बातें बहुत मदद करती हैं रोमटिक बातों में सही शब्दों का उपयोग पार्टनर के दिल तक पहुँचने का रास्ता बन जाता है
मनुष्य एक भावनात्मक प्राणी होता हैं रोमांटिक बातों से मनुष्य की भावनाएं जुड़ी होती हैं
रोमांटिक बातें करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा
- इश्क में तुलना करना सही नहीं होता हैं और रोमांटिक बातें करते समय ऐसा करना उचित नहीं है, यहाँ आपको तुलना करने की जगह अपने प्यार को यह बताना होगा कि वो ऐसा हैं तभी वो आपका प्यार हैं
- रोमांस के दौरान बातें करते समय उचित लहजे का उपयोग करना चाहिए क्योंकि रोमांस में प्यार हैं ऐसे में यहाँ आपकी आवाज का नॉर्मल और प्यारा होना अति आवश्यक हैं
- दिल से प्यार भरी बातें जब आप करते हैं तब वह आपके पार्टनर के दिल तक जाती हैं क्योंकि उसमें आपकी भावनाएं होती हैं, आपके प्यार का एहसास होता हैं
- ईमानदारी, रोमांटिक बातें करने के लिए आवश्यक हैं कुछ रिश्तों में ऐसा होता हैं जहाँ लोग ईमानदारी से कार्य नहीं करते हैं ऐसे रिश्ते अधिक समय तक नहीं टिक पाते हैं पार्टनर लड़का हो या लड़की उसके लिए आपकी ईमानदारी बहुत जरूरी होती हैं
उसको तारीफ से लेकर प्यार तक सबकुछ पूरी ईमानदारी के साथ सच्चा लगना चाहिए
- रोमांस वाली लाइफ में छोटी-छोटी बातों को महत्व देना पार्टनर के लिए आवश्यक होता है पार्टनर ने क्या पहना हैं, उसने कैसा खाना बनाया हैं, उसने आपके लिए क्या स्पेशल किया हैं यह सब आपको ध्यान देना होगा और उसके हिसाब से आपको प्यार के साथ रोमांटिक बातें करनी होगी
रोमांटिक बातें करना क्यों आवश्यक है?

लाइफ में प्यार को केवल शब्दों में व्यक्त करना कई बार मुश्किल होता हैं यहाँ व्यक्ति पार्टनर को गले लगाते हुए, बाहों में भरते हुए, सोते हुए बाहों में भरते हुए, थोड़ा-सा फिजिकल होते हुए, किस करते हुए रोमांस को अपने जीवन में जगह देता हैं
पार्टनर को अपनेपन का एहसास दिलाने के लिए रोमांस आवश्यक है जीवन में तनाव कम करने के लिए दिल से निकली केवल एक बात कभी-कभी पर्याप्त होती हैं, वो रोमटिक बातें आपके रिश्तों को अत्यधिक गहरा बना सकती हैं
क्यों आवश्यक है? बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच रोमांटिक बातें होना
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का रिश्ता, कितना भी गहरा क्यों ना हो, वो एक तरह से कच्चा होता हैं परिणामस्वरूप यहाँ रोमांटिक बातें का होना अधिक महत्वपूर्ण हो जाता हैं क्योंकि इन बातों से लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे के साथ भावनात्मक लगाव महसूस करना शुरू करते हैं,
एक दूसरे पर विश्वास करना आरंभ करते हैं अगर रिश्ते में रोमांटिक बातें नहीं होंगी तो बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते को टूटने में ज्यादा मिनट नहीं लगेंगी
क्यों आवश्यक है? पति-पत्नी के बीच रोमांटिक बातें होना
पति-पत्नी वाला रिश्ता वैवाहिक होता हैं, दो लोग एक दूसरे के साथ पूर्ण विधि-विधान से सात फेहरे लेकर, अपना वैवाहिक जीवन स्थापित करते हैं जिसके लिए दोनों पक्षों के परिवार वालों का समर्थन होता हैं ऐसी परिस्थिति में कई बार, रिश्ते में अधिक कमियाँ होने के बाद भी,
वह रिश्ता ज़िंदिगी भर चल जाता हैं लेकिन रोमांस इस रिश्ते मे प्यार का संचार करता हैं और इस रिश्ते को खुशियों से भरता हैं
रोमांटिक बातें कैसे करें? (Romantic Baat Kaise Kare) – Romantic Baatein Kaise Kare?

रोमांटिक बातें ज़िंदिगी में एक छोटा टॉपिक हो सकता हैं लेकिन इसको नजरअंदाज करना, प्यार को कम करने का कारण बन सकता हैं यह छोटी-छोटी बातें है लेकिन प्यार करने वालों के लिए यह बहुत खास बातें होती हैं
रोमांटिक बातें करना एक कला हैं इस कला को सीखने के लिए कुछ तरीकों का उपयोग किया जा सकता हैं
- दिल से कर देना इश्क की तारीफ
- साथ बीताये पलों का जिक्र
- दिल वाली बातें करना
- प्यार करता हूँ रोमांस में कहा जाए
- रोमांटिक टेक्स्ट मैसेज का उपयोग करें
- कॉल कीजिए ( Call Kijiye )
- कविताओं का उपयोग रोमांटिक बातों में
दिल से कर देना इश्क की तारीफ
रोमांस में पार्टनर की तारीफ करना रोमांस का एक अच्छा विकल्प होता हैं लेकिन यह केवल दो परिस्थितियों में कार्य कर सकता हैं पहला – आप एक अच्छे ऐक्टर हैं, दूसरा – आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं क्योंकि तारीफ में सच्चाई होना, रोमांस को रोमांस बनाता हैं
लड़कियों के विषय में आप खूबसूरती, आँखों, बालों, चेहरे, स्माइल इत्यादि की तारीफ़े कर सकते हैं लड़कों के विषय में उसके साथ, प्यार, सपोर्टिव व्यक्तित्व, हेंडसम लुक इत्यादि की तारीफ़े कर सकती हैं
साथ बीताये पलों का जिक्र
रोमांस हमेशा प्यार में किया जाता हैं और प्यार धीरे-धीरे वहाँ तक पहुँचता हैं जहाँ रोमांस होना आरंभ होता हैं इस दौरान बीच में अपने इश्क के साथ कुछ गुणवत्तापूर्ण समय बीताया जाता हैं वो पल खास पति-पत्नी, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड सभी के लिए खास होते हैं
रोमांस करते समय उन खास पलों को एक साथ याद किया जा सकता हैं लव मैरिज में कैसे मिलें, कहाँ घूमे, क्या किया, क्या कहा, परिस्थितियाँ कौन-सी हंसने वाली थी और अरेंज मैरिज में रिश्ता कैसे हुआ, पहले किसने किसको देखा, किसने हंगामा किया इत्यादि पलों को याद किया जा सकता हैं
दिल वाली बातें करना
रोमांस में दिल वाली बातें वो होती हैं जो हमारे दिल में अपने प्यार के लिए होती हैं यहाँ आप प्रेमिका को यह बताया सकते हैं कि वो आपकी ज़िंदिगी हैं, वह आपके जीवन का वो हिस्सा हैं जिसके बिना आप कभी पूरे नहीं हो सकते हैं, जब वह नाराज हो जाए तब आपको उसको मनाना हैं,
आपसे गलती होने पर आपको उससे माफी मांगने में देरी ना करे नौक-झोंक तो जीवन में चलती रहती हैं पार्टनर को यह बताना जरूरी हैं कि वो जैसी हैं आपको अच्छी लगती हैं, उसका साड़ी पहनना आपको पसंद हैं, कई बार हमारा पार्टनर खुद में कुछ कमियों को महसूस करता हैं
लेकिन आपको दिल वाली बातों मे उसको यह बताना होगा कि आपको उसकी कमियों से कोई दिक्कत नहीं हैं हाँ, आप रिश्ते में कमियों को दूर करने पर साथ मिलकर प्यार से विचार-विमर्श कर सकतें हैं पार्टनर से कहें कि उसकी मुस्कान के बीना, आपका दिल बेहतर नहीं निकलता है
प्यार करता हूँ रोमांस में कहा जाए
प्यार का इजहार रोमांस का एक हिस्सा हो सकता हैं रोमांस को शुरू करने के लिए शुरुआत में प्यार का इजहार करना बेहतर विकल्प होता हैं बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हो या पति-पत्नी, रिश्ते में रोमांस, प्यार के कबूलनामे के बाद होती हैं इश्क का इजहार करने के लिए आपको आई लव यू बोलना होगा
क्योंकि ऐसा कहकर आपने अपने पार्टनर को यह साफ-साफ बता देते हैं कि आपको उससे प्यार हो गया हैं जिसके बाद प्यार वालें रिश्ते में ना समझी के लिए कोई गुंजाइश नहीं होती हैं परिणाम यह मिलता हैं कि आपके साथ-साथ आपका लाइफपार्टनर भी आपको उसी नजरिए से देखता हैं
रोमांटिक टेक्स्ट मैसेज का उपयोग करें
कई बार हम पार्टनर के साथ रोमांटिक होने के लिए टेक्स्ट मैसेज का उपयोग करने लग जातें हैं यह आपके स्नेह से भरे रिश्ते को अधिक मजबूत बनाता हैं क्योंकि कई बार कुछ सरल-सी ऐसी बातें आपके दिल को छू लेती हैं इसीलिए अगर आपका प्यार के साथ मैसेज कॉन्टेक्ट हैं
तब आपको उसके साथ चैटिंग में प्यार भरी रोमांटिक बातें जरूर करनी चाहिए रोमांटिक चैटिंग में आप लिख सकतें हैं कि
- लड़का – हाय! मन नहीं लग रहा हैं आपके बिना!
- लड़की – आप कब तक आओगे! घर! मेरा भी मन नहीं लग रहा हैं यहाँ!
- लड़का – अच्छा! आपको पता हैं कि मेरे जीवन में आप कितनी खास हो?
- लड़की – कितनी?
- लड़का – मैं दुनिया कि हर खुशी आपको देना चाहता हूँ!
- लड़की – मुझे पता हैं! मैं जब आपके साथ होती हूँ ना, बहुत खुश रहती हूँ और आपके जाते ही मैं उदास हो जाती हूँ!
- लड़का – मेरे लिए प्यार का नाम तुम हो, मेरा प्यार सिर्फ तुम हो!
- लड़की – मुझे भी आपसे बेपनाह प्यार हैं, आई लव यू
- लड़का – आई लव यू! टू, धर्मपत्नी जी!
कॉल कीजिए ( Call Kijiye )
पार्टनर/प्रेमिका से दूर होने पर कॉल करके रोमटिक बातें किया जा सकता हैं ऐसा कई बार होता हैं कि प्यार सिर्फ कॉल से शुरू होता हैं बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड वाला प्यार कॉल के माध्यम से अधिक किया जाता हैं ऐसे में रोमांटिक बातें करने के लिए आप फोन कॉल का उपयोग कर सकतें हैं
जहाँ आप पार्टनर के साथ हँसी-मजाक कर सकतें हैं, एक दूसरे के साथ प्रेम को बाट सकते हैं
कविताओं का उपयोग रोमांटिक बातों में
प्यार के लिए शायरियों का उपयोग करके रोमटिक बातें करना अधिक व्यक्तियों के लिए आसान नहीं होगा लेकिन यह तरीका ओल्ड जरूर दिखाई देता हैं लेकिन आपके प्यार को यह आज भी पसंद आएगा कविताएं लिखना, वो भी अपने प्यार के लिए कठिन होगा
लेकिन आप हमारे ब्लॉग या किसी अन्य ब्लॉग का उपयोग कर सकतें हैं लेकिन आपको अच्छी और महोल के हिसाब से सही कविता का उपयोग करना होगा
सच्चा रोमांस करने के लिए क्या करें?
रोमांस, व्यक्ति की भावनाओं से जुड़ा होता हैं इसीलिए हमेशा, जिस व्यक्ति के साथ आपको रोमांस करना हैं, उसकी भावनाओं को समझना आपके लिए आवश्यक है, रोमांस दो व्यक्तियों के बीच प्यार को एक्स्प्रेस करना का एक अच्छा विकल्प होता हैं
रोमांस करते समय अपने इश्क से, प्यार भरी बाते करना, उसके लिए अपने दिल के प्यार को खुलकर कहना, खूबसूरती को लेकर तारीफ किया जा सकता है
क्या हर समय रोमांस किया जा सकता हैं?
लाइफ में हर समय रोमांस का नहीं होता हैं लेकिन अशांत समय को रोमांस के माध्यम से शांत किया जा सकता हैं क्योंकि जब आप किसी व्यक्ति की भावनाओं को समझने लग जाते हैं तब उस व्यक्ति के गुस्सैल स्वभाव को आप रोमांस का उपयोग करके, सही कर सकतें हैं
बहुत लोगों ने देखा होगा कि लाइफ में सुख-दुख लगा रहता है ऐसे में हर समय हम केवल रोमांस नहीं कर सकतें हैं यह हर रिश्ते में होता हैं चाहे रिश्ता पति-पत्नी वाला हो या बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड वाला हो
रोमांटिक बातें ( मात्र गर्लफ्रेंड के लिए ) – GF Se Romantic Baat Kaise Kare …..

- तुम हमेशा मेरे दिल में बस्ती हूँ! मैं हमेशा तुम्हारे इश्क में डूबा रहना चाहता हूँ
- जब मैं तुम्हें मुसकुराते हुए देखता हूँ ना, तो मुझे तुम्हारे ऊपर और प्यार आता हैं
- मैं जब तुम्हारे साथ होता हूँ ना सानिया! मुझे ऐसा लगता है कि अब मैं पूरा हूँ, तुम्हारे बिना कुछ अधूरा अधूरा सा लगता है
- समय का पता नहीं चलता है जब हम साथ बैठे होतें है
- तुम मेरे लिए खूबसूरत तोफा हो जो भगवान ने मुझे बहुत शिद्दत के बाद दिया हैं
- तू जब बात करती है ना, रोकने का मन ही नहीं करता हैं, बस दिल देखता रहना चाहता हैं
- मैं हूँ ना सानिया! तुम्हारे लिए हमेशा, हम साथ हैं ना, साथ मिलकर देख लेंगे
- अगर मेरे साथ आज तुम हो, तो हमेशा तुम ही रहोगी, और कभी मुझसे पीछा छुड़ाने का मन करे ना, तो मुझे बता देना, हाँ मैं तुमसे प्यार करना फिर भी नहीं छोड़ने वाला हूँ
- साथ बिताए वो हर पल जिनमें सिर्फ मैं और तुम हो, वो मेरे लिए बहुत खास हैं
- मैं प्यार करता हूँ! तुमसे सानिया! मुझे जब से तुम मिली हो मैं सिर्फ तुम्हारे बारे में सोचता रहता हैं
- तुम्हें सीने से लगाने पर मुझे जो सुकून मिलता है ना, वो शायद! मुझे पूरे जीवन में कही नहीं मिलता हैं
- हाँ, हम साथ हैं, हम पहले भी साथ थे और अब भी साथ ही रहेंगे, दुनिया का क्या है, उसको कोई फर्क नहीं पड़ेगा, फर्क तो सिर्फ हमे पड़ेगा
- हमारा प्यार हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं सानिया! तुम्हारे बिना मैं नहीं हूँ और मेरे बिना तुम और मैं आज तुमसे एक वादा करता हूँ कि मैं तुम्हें हमेशा प्यार दूँगा
- कितने अच्छे थे ना, वो पल जिसमें हम दोनों एक साथ थे, उन यादगार पलों के कारण आज हम एक साथ हैं, मतलब कि तुम उन खूबसूरत पलों की याद हो और साथी भी.. आई लव यू
- तुम्हें पता है दुनिया जीत लेने का मन करता हैं मेरा जब मैं तुम्हारे साथ होता हूँ तो खुद को शहजादा महसूस करने लगता हूँ
- मेरी बाहों में रहने का हक सिर्फ तुम्हारा हैं, मैं ये किसी और को सपने मे भी नहीं दे सकता हूँ
- हमारी धड़कने एक दूसरे के साथ पूरी तरह से जुड़ी हुई हैं, तुम्हारा दिल बेचैन होता हैं तो दिल मुझे बताने लगता हैं
- तुम्हें पता हैं सानिया! तुम ना मेरे लिए सबसे अनमोल हो, हाँ फिलाल परिवार से नहीं लेकिन शादी के बाद तो तुम और तुम्हारा पूरा परिवार मेरा परिवार बन जाएगा
- ठंड में मैं जब तुम्हारे साथ रहता हूँ ना, तब मुझे मिलने वाला सुकून मैंने पहले कभी अनुभव नहीं किया है
- मैं जब तुम्हें खुश देखता हूँ ना, तो खुद खुश हो जाता हूँ लगता हैं मेरी खुशी भी तुमसे जुडने लगी हैं शयाद! अब मेरी खुशी सिर्फ तुम हो
- जब तुम्हारी आँखों को देखती हैं मेरी आँखें उसमें डूबने लग जाती हैं, हमारा यह रिश्ता आँखों की गहराई से पता चलता हैं
रोमांटिक बातें ( मात्र बॉयफ्रेंड के लिए ) – BF Se Romantic Baat Kaise Kare ….
- तुम प्यार हो मेरा तुषार!, मैं चाहती हूँ कि हम इसी तरह एक साथ हमेशा रहें
- मैं तुम्हारे साथ पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती हूँ! मुझे तुम्हारा साथ बहुत अच्छा लगता है
- तुम्हारी बाहों में मुझे अपनापन महसूस होता हैं, सुकून से सोती हूँ मैं जब तुम्हारी बाहों मे होती हूँ
- हम दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं, हमारा प्यार हमारी हिम्मत और ताकत दोनों हैं यह हमेशा ऐसे ही बना रहना चाहिए
- अच्छा बताओ कि तुम मुझे अपने मम्मी-पापा से कब मिलवा रहे हो, हमें जल्दी उनको यह बता देना चाहिए कि हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं
- तुम मुझे प्यार दो, मैं तुम्हें प्यार दूँ और यह सिलसिला हमेशा ऐसे ही बना रहे
- तुम जब साथ मे होते हो मेरे यह दिल तुम्हारा प्यार महसूस करता हैं
- मुझे नहीं पता था कि मैं यह कर पाऊँगी या नहीं लेकिन तुमने मुझपर विश्वास बनाया रखा! इसीलिए तो तुम मेरा सच्चा प्यार को विवेक!
- मेरी ज़िंदिगी में सबसे अनमोल चीज हो तुम, जब पास नहीं होते हो तब किसी भी काम मे मन नहीं लगता है
- मुझे तुम्हारे ऊपर पूरा विश्वास हैं, शायद! दुनिया को नहीं होगा, लेकिन मुझे पता हैं तुम हमारे लिए दुनिया को बता दोगे कि तुम किसी से कम नहीं हो
- ज़िंदिगी भर बना रहे तेरा साथ! मुझे और क्या चाहिए मैं जेता हूँ
- मैं जब तुम्हारे साथ होती हूँ तो मुझे अकेलेपन का बिल्कुल भी एहसास नहीं होता हैं
- तुम मेरे हो, मैं तुम्हारी हूँ बस इतना समझना हम दोनों के लिए काफी हैं दुनिया में लोग आज कुछ कहेंगे और कल सब कुछ भूल जाएंगे
- जब तुम मेरे करीब आते हो ना मेरा दिल तुम्हारी साँसों को महसूस करता हैं, मैं हमेशा इस प्यार भरे एहसास को महसूस करते रहना चाहती हूँ
- तुम्हारे साथ बिताए वो सभी पल मेरी ज़िंदिगी के बहुत खास पलों मे से हैं हमारी पुरानी सभी यादें हमारे प्यार की यादें हैं जिनको हम अपने बच्चों को सुनायेंगे
- मैं तुम्हारी बिना नहीं जी सकती हूँ और तुम अलग होने की बात आसानी से करते हो मैं तुमसे प्यार करती हूँ गौतम! सभी चीजों को हम बैठकर सुलझा सकते है
- तुम्हारे साथ रोमांस से भरी हैं यह मेरी प्यारी ज़िंदिगी! अब तुमसे अलग होने का ख्याल भी मुझे बहुत तकलीफ देता हैं मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ आई लव यू रवि..
- मुसीबत तो हो तुम मेरे लिए, तुम्हें झेलना आसान नहीं होगा, लेकिन हाँ मैं तुम्हें पूरी ज़िंदिगी झेलने के लिए तैयार हूँ, हम एक दूसरे से रूठेंगे भी, एक दूसरे को मनाएंगे भी, लेकिन एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे
- तुम मेरी जान हो यार! मैं तुम्हारे बिना जीने के बारे मे सोच भी नहीं सकती हूँ तुम ही तो मैं हूँ, तुम नहीं तो मैं नहीं..
- मेरी ज़िंदिगी में मुस्कुराने की वजह तुम हो, तुम्हारा बोलना, बात करना, मुझपर अपना हक जताना मुझे बहुत अच्छा लगता हैं
- तुम्हें पता है मुझे तुम पर कभी गुस्सा नहीं आता हैं जब भी मैं तुम्हारा चेहरा देखती हूँ तुम्हारे लिए गुस्सा प्यार मे बदल जाता हैं
रोमांटिक बातें ( मात्र पति के लिए ) – Romantic Baten
- जी मुझे आपकी बाहों में सोना अच्छा लगता हैं वहाँ जो सुकून मिलता हैं ना, वो कही और नहीं मिलता हैं
- मुझे पता हैं आपको मैं पीली साड़ी मे बहुत अच्छी लगती हूँ इसीलिए आप यह चाहते हैं कि मैं कल आपके साथ डिनर पर वही पीली वाली साड़ी पहनकर चलूँ
- सुनो जी, हमारी शादी से पहले आपको होगी कोई और पसंद, लेकिन अब तो मुझसे काम चलाना पड़ेगा अगर आपने मेरे अलावा किसी और लड़की के बारे में सोचा भी ना, तो देख लेना मुझे अच्छा नहीं लगता हैं जब आप हँस-हँसकर किसी लड़की से बात करते हो तो
- मैं चाहती हूँ कि हर रोज सुबह ऐसी हो जहाँ हम दोनों एक दूसरे के साथ इसी तरह बाहों मे बाहें डाले हुए उठे, मैं रोज सुबह आपको गुड मॉर्निंग किस दूँ और आप मुझे बिस्तर से उठने ना दें
- मेरा हक हैं आपके ऊपर, सिर्फ मेरा, मैंने शादी करके आपके साथ हूँ आपको मुझसे कोई छीन नहीं सकता है
- हमारे रिश्ते में हम हैं केवल मैं और आप नहीं, हम दोनों एक साथ हैं, कभी आपको किसी बात पर गुस्सा आ जाता हैं तो कभी मैं किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो जाती हूँ लेकिन शादी वाला रिश्ता ऐसे ही तो चलता हैं
- सुनिए जी! मुझे कल मेरी मम्मी के घर जाना हैं आप भी चलेंगे ना, आपके बिना मेरा मन नहीं लगेगा वहाँ आप साथ मे होंगे मेरे तो हम वहाँ से जल्दी घर लौटकर आ सकते है
- रात आपका थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया, हाँ मुझे अच्छा लगा, आपके बिना घर पर अकेले मैं बोर हो जाती हूँ! अच्छा ठीक हैं आप मेरे साथ शॉपिंग पर चलेंगे ना
- जब हम दोनों एक साथ बैठकर खुलकर हँसी-मजाक करते हैं ना, सच कहूँ मुझे बहुत अच्छा लगता हैं
- हाँ, मुझे आपसे प्यार होने लगा हैं, मैं हर समय आपके बारे मे सोचती रहती हूँ, मैं हर जगह आपको देखने लगती हूँ, रहा नहीं जाता हैं अब आपके बिना..
- मैं चाहती हूँ कि आप हमेशा मेरे साथ रहे मैं आपके साथ होती हूँ ना, मुझे लगता है कि अब मेरी उड़ान को कोई नहीं रोक सकता हैं और अगर मैं गिर भी गई तो मुझे तुम संभाल लोगे
रोमांटिक बातें ( मात्र पत्नी के लिए )
- मैंने तुमसे प्यार किया हैं सना! अगर मेरा प्यार करना गलत हैं तो मैं ज़िंदिगी भर इस गलती को सही करना नहीं चाहता हूँ मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता हूँ तुम मेरे पत्नी हो, हमें कोई अलग नहीं कर सकता हैं
- जब तुम मुझे छूती हो ना जानवी!, मुझे तुम्हारे प्यार का एहसास होता हैं मैं खुश हूँ कि मुझे पत्नी के रूप में तुम मिली हो आई लव यू जानवी!
- तुम्हारा नाम अब मेरे नाम से जुड़ा हैं, अब तुम मेरी जिम्मेदारी हो काव्या! और मेरा प्यार केवल तुम ही रहोगी हाँ, पहले मैं इस रिश्ते को कुछ नहीं समझता था लेकिन शायद! किस्मत मे हमारा एक होना लिखा था अब मैं खुशनसीब हूँ कि मुझे लाइफपार्टनर के रूप मे तुम मिली हो
- मैं इसी तरह तुम्हारे साथ ज़िंदिगी भर रहना चाहता हूँ! मैं तुम्हारा साथ कभी नहीं छोड़ूँगा मैं चाहता हूँ कि हमारा यह शादीशुदा रिश्ता हमेशा ऐसा ही बना रहे
- हर पति की तरह गुस्सा आ जाता हैं जब मैं तुम्हें किसी और के साथ देखता हूँ! मैं चाहता हूँ कि हम हमेशा साथ रहे तुम मेरी बीवी को अनुष्का, मुझे फिक्र होने लगती हैं तुम्हारी..
- तुम्हारी अलावा में किसी और लड़की को देखता भी पसंद नहीं करता हूँ मैं जानता हूँ तुम्हें यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता हैं हाँ, बहुत लड़कियाँ हैं जो मुझे तुम्हारे साथ देखकर जलन महसूस करत्ती हैं
- मैं जब कॉलेज में था तब तक भी मुझे प्यार का कोई एहसास नहीं था, शादी के बाद जिम्मेदारियों के साथ-साथ मुझे प्यार का भी एहसास तुमने दिलाया हैं सुनीता! मैं खुद को बहुत किस्मत वाला समझता हूँ कि मुझे तुम मिली हो
- मैं अपना सारा गम भूल जाता हूँ जब तुम्हारे साथ होता हूँ और तुम्हें मुस्कुराते हुए देखता हूँ तुम जब किसी मेरे साथ होती हो तो मैं खुद को अकेला महसूस नहीं करता हूँ
- जब से हमारी शादी हुई हैं तभी से मैं इतना शांत रहने लगा हूँ, सब तुम्हारा असर हैं वरना शादी से पहले मुझसे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता था
- बाहों में होती हो जब तुम मेरे, मुझको हमारे प्यार का एहसास होता हैं, मैं रह नहीं पता हूँ तुम्हारे बिना, जब तुम मेरे पास नहीं होती हो
- जब हम एक साथ समय बिताते हैं तब कितना अच्छा लगता हैं ना, जीवन की सभी समस्याओं को भूल जाता हूँ मैं, बस तुम्हारे साथ होने का एहसास मेरे साथ रहता हैं
- कल रात आपका एक अलग रूप देखा मैंने बेड पर, अच्छा था लेकिन मुझे पता नहीं था आपको ये सब भी आता हैं मुझसे तो आज रात का इंतेजार हो ही नहीं रहा हैं मैं क्या करू,
- तुम्हें पता है ना कि तुम मेरे लिए क्या हो, मैंने कभी तुम्हारी सफलता को रोका नहीं हैं क्योंकि मुझे तुम आगे बढ़ती हुई अच्छी लगती हो, मैं चाहता हूँ कि तुम इतनी सफलता प्राप्त करो कि तुम्हारे नाम से मेरे नाम को याद रखा जाए
- हाँ, धड़कने तेज होने लगती हैं मेरी जब मैं तुमको देखता हूँ, मन करता हैं कि यह वक्त यही रुक जाए और हमारा यह खूबसूरत पल कभी खतम ना हो

नमस्ते! मैं नितिन सोनी कई वर्षों से इंटरनेट पर एक लेखक के रूप में कार्य कर रहा हूँ मुझे मजेदार कहानियाँ, शायरियाँ और रिश्तों संबंधित अन्य लेखों को शेयर करना अच्छा लगता हैं मेरे द्वारा एनएस Quotes मंच पर अनेक उपयोगी आर्टिकल को शेयर किया जाता हैं लेखक के साथ-साथ मैं इस ब्लॉग का फाउन्डर भी हूँ मेरा यह लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद! दुबारा भी आए
