शादी का फोटो चाहिए ( Shaadi Ka Photo ) प्री वेडिंग शूट न्यू आइडियाज

Shaadi Ka Photo: – हर मनुष्य के जीवन में कभी न कभी विवाह वाला दिन अवश्य आता हैं बहुत सारे लोग लाइफ में शादी न करने के ऊपर विचार करते हैं लेकिन ज़िंदिगी कुछ ऐसा मोड लेती हैं कि उनका विवाह भी जल्द होता हैं

लड़कियों में शादी को लेकर चाह अत्यधिक होती हैं, उनके खुद के विवाह को लेकर बहुत सारे सपने होते हैं लेकिन यहाँ विवाह की खूबसूरत यादों को भविष्य के लिए इकट्ठा करने हेतु, एक अच्छा फोटोग्राफर उनको जरूर चाहिए होता हैं

जिसके माध्यम से वह अपनी शादी के फोटो को खिचवा सकें जिससे अपने जीवन के इस खूबसूरत पल को वह हमेशा-हमेशा के लिए, फोटो और वीडियो के रूप में अपने पास रख सकें

यहाँ जिन लोगों का बजट अच्छा होता है वह विवाह से पहले प्री-वेडिंग शूट पर जातें है जहाँ न्यू वेडिंग कपल्स तरह तरह के फोटोज क्लिक करवाते हैं दूल्हा-दुल्हन फोटोशूट में प्री वेडिंग शूट को समझना जरूरी हैं

प्री वेडिंग शूट क्या होता है? (Prewedding Meaning in Hindi) – Pre wedding Meaning in Hindi…

Table of Contents

प्री-वेडिंग शूट विवाह से लगभग 4 से 5 महीने पूर्व फोटोग्राफर द्वारा किया गया एक ऐसा रचनात्मक फोटोशूट होता हैं जिसमें विवाह करने वाले लड़का एंव लड़की एक दूसरे के साथ फोटोग्राफर द्वारा कुछ रोमांटिक फोटो शूट कराते है

प्री वेडिंग शूट क्या होता है? (Prewedding Meaning in Hindi) - Pre wedding Meaning in Hindi…

यह दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी फोटो एल्बम बनाने के कुछ खास पल होते हैं जहाँ दूल्हा-दुल्हन को विवाह से पहले एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक पल बीताने का मौका मिलता हैं भारत जैसे सभ्य-सांकृति वालें देश में प्री वेडिंग शूट का चलन बढ़ने लगा हैं

कुछ युवा विवाह हेतु फोटोशूट के लिए इंटरनेट पर दूल्हा दुल्हन फोटो स्टाइल खोजने का प्रयास करते हैं लेकिन हमे यह समझना होगा कि शादी से पूर्व प्री वेडिंग शूट, हमारे विवाह वाले खर्चे को बढ़ा देता हैं

लोकल एरिया मे कुछ फोटोग्राफर के पास जाकर इसके खर्च के विषय पर पता कर सकतें हैं लेकिन मुख्यत: कपल्स का प्री-वेडिंग शूट लगभग 10 हजार से 1.5लाख या इससे अधिक हो सकता हैं

क्योंकि इसका खर्चा विशेषरूप से शूटिंग वाली लोकैशन और फोटोग्राफर के अनुभव पर निर्भर करता हैं हाँ, कम खर्चे पर अपने एरिया में स्थानीय पार्क या किसी अन्य अच्छी लोकैशन पर फोटोग्राफर के द्वारा शूट कराया जा सकता हैं

लेकिन विवाह से पहले प्री-वेडिंग शूट, बनने वाले नए कपल्स के रिश्ते में प्यार और रोमांस का संचार करने में अत्यंत सहायक साबित होता हैं तथा लाइफपार्टनर के साथ तालमेल को बेहतर बनाने में मदद करता हैं अपने शूट में कपल्स पारंपरिक,

कैंडिड स्टाइल का चुनाव कर सकतें हैं, लेकिन यहाँ कपड़ों का चयन अपनी लोकैशन के हिसाब से करना आपके लिए जरूरी हैं कुछ करीबी मेहमानों को शूट में लेकर जा सकतें हैं यहाँ आप पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका भी निकाल सकतें हैं

भारत में अरैन्ज मैरिज की जगह लव मैरिज में प्री वेडिंग शूट के होने की संभावना अधिक होती हैं क्योंकि प्रेम विवाह में लड़का और लड़की के बीच रोमांटिक तालमेल होता है परिणामस्वरूप वह एक दूसरे के साथ रोमांटिक शादी पोज फोटो के लिए देने में झिझक महसूस नहीं करते हैं

विवाह में शादी के फोटो विषय पर फोटोग्राफर से क्या चर्चा करे

अपने विवाह में हर मनुष्य एक फोटोग्राफर अवश्य हायर करता हैं लेकिन उसके साथ विवाह से पूर्व फोटो खीचवाने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण चर्चा करना अत्यंत महत्वपूर्ण होता हैं

  • विवाह में आए सभी जरूरी मेहमानों का फोटो लेना जरूरी हैं
  • दूल्हा-दुल्हन के फोटो पर विशेष ध्यान देना हैं तथा उनकी इच्छा के मुताबिक कुछ फोटो और वीडियो को कैमरा में कैद करना हैं
  • वह प्रत्येक फोटो के कितने रुपए लेने वाला हैं और उसका बल्क फोटो-वीडियो रेट क्या हैं
  • दूल्हा और दुल्हन की विशेष एंट्री के लिए फोटो-वीडियो लेने हैं
  • शादी में ड्रोन उड़ेगा या नहीं, अगर हाँ तो कब-कब उड़ेगा
  • विवाह पर वीडियो शूट होने के बाद उसमें एडिटिंग फोटोग्राफर द्वारा किस प्रकार से की जाएगी
  • शादी के बाद वह आपको सभी खीचे गए फोटो को दिखाएगा उसके बाद चुनिंदा फोटो को शादी वाली एलबम में रखेगा
  • वह विवाह वाले दिन कितने बजे विवाह स्थल पर पहुँच जाएगा तथा विवाह से पूर्व समारोह में कितने बजे पहुँचेगा
  • वह वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के तैयार होने वाले पलों को किस तरह कैद करेगा
  • विवाह में मिलने वाली सभी पारिवारिक विरासतें एंव वस्तुओं का फोटो लेना उसके लिए जरूरी हैं
  • दूल्हा-दुल्हन के बीच विवाह समारोह में बढ़ते रोमांस को फोटो एंव वीडियो मे कैप्चर करना उसके लिए जरूरी हैं
  • दूल्हा-दुल्हन के द्वारा रिंग बदलते समय, अच्छी फोटो लेना जरूरी हैं तथा बारात आने पर रीवन काटने, विदाई के समय कार में बैठने, डांस करते हुए मेहमानों का वीडियो इत्यादि पलों को कैमरा में केंद करना भी जरूरी हैं

शादी पोज फोटो (Shaadi Ka Photo) – Shadi Ki Photo

विवाह में शादी के फोटो को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के ख्याल होते हैं अपने लाइफपार्टनर के साथ वह कुछ रोमांटिक शादी वाले फोटो खीचवाने का ख्वाब रखते हैं ऐसी स्थिति में वेडिंग फोटोशूट के लिए वह नए-नए तरीकों को इंटरनेट पर खोजना शुरू करने लग जाते हैं यहाँ मैं आपको कुछ शानदार वेडिंग पोज के बारे मे बताने वाला हूँ!

  • बाहों में भरते हुए फोटोशूट
  • किस करते हुए न्यू कपल्स का फोटो क्लिक होना
  • पार्टनर को प्रपोज करते हुए फोटो खीचवाना
  • एक दूसरे का चित्र बनवाते हुए फोटो खीचवाना
  • प्यार से निहारते हुए फोटो निकालना
  • शरारती एहसासो को कैमरा में कैद करना
  • सुकून वाले दो पलों का फोटोशूट
  • पार्टनर के कंधे पर सिर रखते हुए फोटो
  • पार्टनर को करीब लाते हुए फोटो खीचवाना
  • पीछे से लिपटते हुए पुरुष पार्टनर को हग करना
  • खेतों में साथ बैठकर कराए अपना फोटोशूट
  • सिर से सिर टकराते हुए फोटो खीचना
  • सुकून वाली झप्पी देते हुए फोटो खीचना
  • माथे पर किस करते हुए फोटो खीचवाना
  • एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए फोटो खीचवाना

बाहों में भरते हुए फोटोशूट

वैवाहिक जीवन का आरंभ, पार्टनर के लिए बाहों को फैलाकर करना, शाहरुख खान का पुराना स्टाइल हैं लेकिन नई युवा पीढ़ी के लिए अपने लाइफ पार्टनर को बाहों में रखकर फोटो खीचवाना नया स्टाइल हैं इस स्थिति में आपका लाइफपार्टनर आपके साथ को बाहों में महसूस करता हैं यह रिश्ते में सुकून भरने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है

बाहों में भरते हुए फोटोशूट

किस करते हुए न्यू कपल्स का फोटो क्लिक होना

भारतीय समाज में यह कोई साधारण बात नहीं हैं लेकिन अपने हमसफ़र के साथ खुलकर इन रोमांटिक पलों को जीना भी बुरा नहीं हैं परंतु भारत के कल्चर के कारण अधिकतर कपल्स के मन का यह ख्वाब, ख्वाब ही रह जाता हैं

लेकिन अधिकतर लव मैरिज वाले दूल्हा-दुल्हन अपनी ऐसी इच्छाओ को पूरा करते हैं भारत में ऐसा करने के लिए आपको प्री वेडिंग शूट में अपने परिजनों को साथ लेकर नहीं जाना चाहिए अन्यथा चाहकर भी आप अपना यह ख्वाब पूरा नहीं कर पायेंगी

किस करते हुए न्यू कपल्स का फोटो क्लिक होना

पार्टनर को प्रपोज करते हुए फोटो खीचवाना

विवाह होने वाला हैं लेकिन अभी हुआ नहीं हैं ऐसी स्थिति में अपने होने वाले लाइफपार्टनर को इम्प्रेस करते हुए आप उसके लिए एक प्रपोज डेट प्लान कर सकतें हैं जिसको आपका फोटोग्राफर अलग से शूट कर सकता हैं

यकिन मानिए यह तोहफा आपके लाइफपार्टनर को बहुत पसंद आएगा यहाँ आप उसको एक खूबसूरत अंगूठी गिफ्ट कर सकतें हैं साथ में उसके लिए प्यार में कुछ दिल को छू लेने वाली लाइन बोल सकतें हैं

पार्टनर को प्रपोज करते हुए फोटो खीचवाना

एक दूसरे का चित्र बनवाते हुए फोटो खीचवाना

आपका प्री-वेडिंग शूट का बजट कम हैं तब ऐसी स्थिति में यह शादी पोज आपका बजट खराब कर सकता हैं लेकिन यह एक रोमांटिक और खास पल होता है जब विवाह करने वाले दो लोग एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डालकर चित्र बनावाते हुए फोटो को क्लिक करवाते हैं कुछ मनुष्य अपने पार्टनर को गोद मे उठाकर उसके साथ फोटोशूट करवा सकतें है

एक दूसरे का चित्र बनवाते हुए फोटो खीचवाना

प्यार से निहारते हुए फोटो निकालना

पति-पत्नी बनने वाले लड़का और लड़की अपने प्यार को फोटो मे कैद करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे को प्यार भरी आँखों से निहारते हुए फोटो खीचवा सकतें हैं जिसके लिए लड़का अपनी स्त्री पार्टनर को कार का दरवाजा खोलकर वहाँ बैठा सकता हैं और खुद वह साइड में खड़ा होते हुए प्यार भरी नजरों से उसको देखता हुआ फोटो क्लिक करवा सकता है

प्यार से निहारते हुए फोटो निकालना

शरारती एहसासो को कैमरा में कैद करना

एक दूसरे के साथ विवाह करके एक नए रिश्ते को शुरू करने वाले कपल्स वेडिंग शूट में अपने बीच होने वाले शरारती एहसासो के पलों को यादों के लिए कैद कर सकतें हैं यहाँ लड़का पार्टनर पीछे से लड़की के हाथों को प्यार भरे एहसास के साथ पकड़ सकता हैं और लड़की थोड़ा शरमाते हुए फोटो का लुक दे सकती हैं जिससे फोटो में दोनों के बीच प्यार वाली शुरुआत को दिखाया जा सकें

शरारती एहसासो को कैमरा में कैद करना

सुकून वाले दो पलों का फोटोशूट

वैवाहिक रिश्ते में समय निकालकर कुछ पल अपने पार्टनर के साथ बीताना जरूरी होता हैं यहाँ आप अपने प्री-वेडिंग फोटो शूट में एक पेड़ के किनारे बैठकर, अपने पार्टनर को बाहों में भरकर, उसके साथ हँसी मजाक करते हुए,

अपने जीवन के उन खूबसूरत पलों का फोटोशूट करवा सकते हैं विवाह से पूर्व यह स्थिति आपके लाइफपार्टनर के साथ आपके घुलने-मिलने को बेहतर बनाने का सम्पूर्ण प्रयास करेगी

सुकून वाले दो पलों का फोटोशूट

पार्टनर के कंधे पर सिर रखते हुए फोटो

अपनी शादी वाली फोटो में आप पार्टनर के साथ उसके हाथों में अपना हाथ डालकर, उसके कंधे पर अपना सिर रखते हुए एक रोमांटिक फोटो शूट करवा सकते हैं यहाँ लोकैशन के लिए आप एक खूबसूरत बीच का उपयोग कर सकते है

जहाँ एक किनारे आप और आपका लाइफपार्टनर शांत बैठे हुए फोटो खीचवा सकतें हैं यह कपल्स के लिए एक ऐसा पल होता हैं जहाँ वह एक-दूसरे के होने के एहसास को करीब से महसूस कर सकते है

पार्टनर के कंधे पर सिर रखते हुए फोटो

पार्टनर को करीब लाते हुए फोटो खीचवाना

प्यार में अपने लाइफपार्टनर को हर समय अपने करीब रखने वाली इच्छा लगभग हर पार्टनर के मन में होती हैं विवाह तय होने के बाद प्री वेडिंग शूट के दौरान आप अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के समान इस इच्छा को रख सकतें है जिसके बाद उसकी सहमति मिलने पर आप उसकी कमर पर हाथ रखकर उसको अपनी तरफ खीचते हुए एक रोमांटिक पोज के साथ फोटोशूट करवा सकतें हैं

पार्टनर को करीब लाते हुए फोटो खीचवाना

पीछे से लिपटते हुए पुरुष पार्टनर को हग करना

प्यार में भारतीय लड़कियों द्वारा खुशियों को दिखाने के लिए यह एक अच्छा वेडिंग शूट पोज हो सकता हैं जिसके लड़कियाँ अपने पार्टनर को पीछे से हग करते हुए एक प्यारी से हँसी के साथ फोटो क्लिक करवाती हैं रिश्ते में यह प्यार दिखाने के साथ-साथ, अपनी खुशियों को दिखाने का एक अच्छा पोज होता हैं यहाँ आप प्यार को अधिक जाहिर करने के लिए पुरुष पार्टनर के गाल पर किस कर सकती हैं

पीछे से लिपटते हुए पुरुष पार्टनर को हग करना

खेतों में साथ बैठकर कराए अपना फोटोशूट

विवाह करने वाले कुछ कपल अत्यंत भावुक होते हैं तथा देश की मिट्टी के साथ उनका बहुत गहरा लगाव होता हैं ऐसी स्थिति में वह कपल किसी साफ-सुथरे खेत में एक साथ बैठकर एक दूसरे को अपने हाथों से खाना खिलाते हुए फोटो क्लिक करवा सकते है

यह पुरुष खुद को किसान लुक देने के लिए नीचे धोती और ऊपर कुर्ता पहन सकते हैं तथा महिला खुद को थोड़ा देशी लुक देने के लिए सूट पहन सकती हैं जिसके बाद वह अपने प्यार भरे पलों का एक खूबसूरत फोटो खीचवा सकते हैं

खेतों में साथ बैठकर कराए अपना फोटोशूट

सिर से सिर टकराते हुए फोटो खीचना

प्यार में अपने महबूब के साथ सिर से सिर मिलाते हुए फोटो खीचवाना, प्यार भरे एहसास को एक्स्प्रेस करना होता हैं यह एक ऐसा समय होता है जब आप शांत रहकर अपने पार्टनर के लाइफ में होने को महसूस करते हैं आपको यह लगता है कि वो आपके साथ हैं तो सब ठीक कर देगा यह बात वैवाहिक जीवन में लाइफपार्टनर को सुकून देने के लिए बहुत खास होती हैं

सिर से सिर टकराते हुए फोटो खीचना

सुकून वाली झप्पी देते हुए फोटो खीचना

अपने लाइफपार्टनर के साथ प्री-वेडिंग शूट पर होते हुए, आप उसके साथ सुकून वाली झप्पी देते हुए फोटो जरूर खीचवाये ऐसे फोटो में आप अपने जीवनसाथी को अपने सीने से लगाते हुए कसकर एक जादु वाली झप्पी देते हैं

जिसके बाद वह आपके सीने से लगकर और अपनी आँखों को बंद करके अत्यधिक सुकून वाला पल महसूस करती हैं आप भी उसके साथ-साथ कुछ पल के लिए आंखे बंद करके इस खास पल को महसूस कर सकते हैं

सुकून वाली झप्पी देते हुए फोटो खीचना

माथे पर किस करते हुए फोटो खीचवाना

एक सिम्पल तरीके से अपने लाइफपार्टनर के माथे पर किस करते हुए फोटोशूट करवाना एक साधारण बात हैं प्रीवेडिंग शूट में यह सब चलता है लेकिन आप इस पल को कुछ अधिक खास बनाते के लिए लेटकर अपने पार्टनर को अपने सीने लगाते हुए

उसके माथे पर किस करके फोटो खीचवा सकते हैं यह शादी के लिए फोटो वाला पोज आपके जीवन में प्यार के एहसास को महसूस करने वाला एक खूबसूरत पल बन जाता है

माथे पर किस करते हुए फोटो खीचवाना

एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए फोटो खीचवाना

वैवाहिक जीवन में खुशियों का होना अच्छी बात हैं लेकिन विवाह के फोटोशूट में अपनी खुशियों को कैद करना भी गलत नहीं हैं विवाह से पूर्व अपने प्री वेडिंग फोटो में पार्टनर के साथ हँसी मजाक करते हुए कुछ सुन्दर फोटो को खीचवाया जा सकता हैं यहाँ आप एक-दूसरे को भागते हुए पकड़कर फोटो क्लिक करवा सकते हैं

एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए फोटो खीचवाना

Spread the love

Leave a Comment